बम ब्लास्ट कर घर को उड़ाया, लोग दहशत में

AJ डेस्क: गढ़वा जिला के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता का अज्ञात लोगों ने घर को बम से उड़ा दिया है। घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। बम विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर की दूरी तक इसकी आवाज़ सुनाई दी। बम विस्फोट की घटना से बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया ललित नारायण सिंह पीड़ित परिवार के घर गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्राभारी बुधराम समद पीड़ित के घर जाकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। घटना को घर से 200 मीटर की दूरी से अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान घर से 200 मीटर की दूरी तक एक बिजली का तार पाया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसी तार के जरिये विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

 

 

 

 

 

पीड़ित बनारसी मेहता के परिवार वालों ने बताया की विस्फोट की आवाज़ सुनकर हमलोग पूरी तरह से सहम गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग बनारसी मेहता के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे है। वही इस घटना से परिजनों के अलावे आस-पास के लोगों में भी दशहत देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »