रंगदारी के लिए मार्बल व्यवसाई पर चली थी गोली- SSP, खुलासा छह गिरफ्तार

AJ डेस्क: कतरास रानी बांध स्थित मार्बल प्रतिष्ठान पर पिछले दिनों गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। व्यवसाई को भयाक्रांत कर रंगदारी वसूलने की मंशा रखने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक और पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज बताया कि पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू और इंस्पेक्टर सह प्रभारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड का खुलासा करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। उन्होंने बताया कि इस कांड में छह अपराधी शामिल थे। जिनमें गोलू कुमार सिंह, गणेश गुप्ता, शिवम सिंह, दीपक कुमार महतो, सुमित गुप्ता और सुजल कुमार गुप्ता शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि बीते दो दिसंबर को रेनबो एजेंसी (मार्बल दुकान) पर जिस पिस्टल से गोलू कुमार सिंह और गणेश गुप्ता ने फायरिंग की थी वो दोनों पिस्टल और बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। उनहोनर बताया कि इन छहों अपराधियों में सुजल कुमार गुप्ता इंस्टाग्राम पर बाकी सभी अपराधियों से बात करता था और कांड की प्लानिंग करता था। इसके अलावा शिवम सिंह ने इन्हें पिस्टल और बाइक उपलब्ध कराया था। जबकि बाकी दीपक और सुमित ने रेकी करने का काम किया था। उन्होंने बताया कि यह वारदात रंगदारी वसूलने के लिए भय फैलाने के मकसद से अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार सभी अपराधी अन्य कांड में पहले भी जेल की हवा खा चुके है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »