चाईबासा : सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान जख्मी

AJ डेस्क: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जंगल में सर्च अभियान के दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ। घायल जवान को तुरंत एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया है।

 

 

घटना पूर्वी सिंहभूम के चाईबासा जिले के टोंटो जंगल की है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान जंगल में अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में इंस्पेक्टर प्रभाकर साहनी गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।नक्सलियों ने अपने इलाके को सुरक्षित करने के लिए जंगल में कई जगहों पर आईईडी लगा रखा है।

 

 

सर्च अभियान के दौरान बरकेला क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरने का प्रयास किया था। नक्सली खुद को घिरता देख अब जंगल में बम प्लांट कर रहे हैं। जंगल में कई जगहों पर नक्सलियों ने आईईडी लगाए हैं। सुरक्षा में तैनात जवान फूंक- फूंक कर कदम रख रहे हैं।

 

 

पोड़ाहाट अनुमंडल के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत गीतीलिपि गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन झारखंड पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रही थी। सुरक्षा बल को रोकने के लिए इस इलाके में एक दो नहीं बल्कि दस 10 आईईडी बम लगाए गये थे। सुरक्षा बलों ने सभी को बरामद कर लिया। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि सर्च अभियान के दौरान कुछ आईईडी बम बरामद हुई है। हम अभी भी अभियान चला रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »