किशोरी की मृत्यु की जांच के लिए आयोग की टीम धनबाद में

AJ डेस्क: झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा धर्मनगर में विगत 5 दिसंबर को हुई एक किशोरी की मृत्यु की जांच के लिए झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम आज धनबाद पहुंची।

 

 

आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि किशोरी की मृत्यु की खबर पाकर आयोग द्वारा इस मामले पर स्वत संज्ञान लिया है। आयोग ने स्थल निरीक्षण एवं मामले की गहराई से जांच करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आयोग ने एक जांच टीम का भी गठन किया है। जांच टीम में अध्यक्ष काजल यादव, सदस्य सुनील कुमार वर्मा, आभा वीरेंद्र अकिंचन और रुचि कुजुर शामिल है।

 

 

श्रीमती यादव ने कहा कि मामले की गहराई से जांच कर और स्थल निरीक्षण करके आयोग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी साधना सिंह, सदस्य ममता अरोड़ा भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »