सुषमा गोलीकांड : पूर्व IPS नटराजन समेत आधा दर्जन पर हुआ FIR दर्ज

AJ डेस्क: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में रांची के अरगोड़ा थाना में पूर्व आईपीएस पी नटराजन समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी सुषमा बड़ाईक के भाई सिकंदर बड़ाईक के बयान पर दर्ज की गयी है। इसमें पूर्व आईपीएस पी नटराजन, दानिश रिजवान, नाजिर, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप के नाम शामिल है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओ पर जांच कर रही है। इस कांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर झारखंड पुलिस बिहार भी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »