मोंगिया और सलूजा सहित तीन फैक्ट्रियों में आयकर टीम की धमक

AJ डेस्क: आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह गिरिडीह में कई ठिकाने पर छापेमारी की है। इस बड़ी कार्रवाई की योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी। इसे इतना गुप्त रखा गया कि कई अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी नहीं थी। नामचीन टीएमटी मोंगिया स्टील समूह के कई ठिकानों पर यह छापेमारी की गयी है। आयकर की टीम न बुधवार की सुबह से छापेमारी शुरू की है, जो लंबी चल सकती है।

 

 

आयकर विभाग ने तीन कंपनियों ने छापेमारी की है जिसमें तीन कंपनी मोंगिया, सलूजा स्टील, लाल फेरो शामिल है। यह छापेमारी आयक विभाग के वरीय अधिकारी प्रदीप डुंगडुंग के नेतृत्व में की जा रही है। मोंगिया स्टील समूह के संतपुरिया के साथ- साथ उसके औधोगिक इलाकों के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर और कोलकाता के ठिकानों के साथ कंपनियों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। लाल फेरो में भी अहले सुबह से कारवाई शुरू हुई है।

 

 

 

 

 

आयकर विभाग की इस बड़ी छापेमारी में रांची और बिहार की टीम के अधिकारी शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में रांची जिला पुलिस बल के जवानों को भी शामिल किया गया है। आज सुबह करीब छह बजे से ही छापेमारी जारी है। इस टीम में करीब 50 से अधिक गाडियों पर सवार होकर बिहार, झारखंडयह और बंगाल के 100 से अधिक की संख्या में अधिकारी यहाँ पहुंचे है। छापेमारी वृहद है यहां से कई अहम दस्तावेज और अहम जानकारियां आयकर विभाग की टीम लेकर निकलेगी। छापेमारी कब तक चलेगी? आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम लंबी तैयारी के साथ आयी है। अभी कई दिनों तक यहां छापेमारी चलेगी, कागजों की जांच होगी।

 

 

 

 

 

इस छापेमारी में लाल फेरो के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में कार्रवाई में गिरिडीह आयकर विभाग के अधिकारियों को दूर रखे जाने की भी खबर है। इस छापेमारी की जानकारी सीमित लोगों तक थी, स्थानीय टीम को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि जानकारी बाहर निकल सकती थी। अबतक मिली जानकारी के अनुसार तीस गाड़ियों में सौ से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »