मजदूरों को सम्मान दे प्रबंधन वरना होगा आंदोलन- रवि चौबे

AJ डेस्क: आज कोयलांचल स्टील कामगार यूनियन एवं झारखंड यूथ इंटक की संयुक्त बैठक बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में अब्बदूला अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे मुख्य अतिथि थें। इस बैठक की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर हुई।

 

 

इस बैठक में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न उद्योगों से जुड़े हुए सैकड़ो मजदूर उपस्थित हुए। इस दौरान मजदूरों को एकजूट होकर प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को रखने पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही उद्योग को पूर्ण सहयोग करते हुए अपने हक के लिए हर तरह की लड़ाई के लिए कुमार रवि चौबे के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में के.एन. त्रिपाठी गुट को छोड़ राहुल दूबे, वैद्यनाथ जयसवाल ने यूथ इंटक का दामन थामा। बैठक में उपस्थित मजदूरों ने एक दूजे के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने एवं अपने हक के लिए सदा संगठित रहने का संकल्प लिया।

 

 

इस मौके पर अंजनी कुमार पाण्डेय, संजय कुमार झा, अंजनी कुमार, अमित कुमार डोसाज, रेहाना राज, अब्बदूला अंसारी, भीम सिंह, सलीम जावेद , शहबाज, अकरम वाक्सी, अनवर सागर, सरवर आलम, अजीत टुडू, विश्वनाथ मरांडी, शिबू मूर्मू, राधा विश्वकर्मा, विंदू देवी, सोनी खातून, गीता देवी, शंकुतला देवी, रूवी परवीर, पिंकी देवी आदि ने अपने विचार रखें एवं मजदूरों का मार्गदर्शन किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »