साहिबगंज श्रद्धा हत्याकांड पर शुरू हुआ “ट्विटर वार”

AJ डेस्क: झारखंड के साहिबगंज में आदिवासी युवती को 18 से अधिक टुकड़ों में काटने की वारदात के बाद अब बीजेपी इसे लेकर सरकार पर हमलावर हो गई है। झारखंड बीजेपी के नेता इसे लेकर बैक टू बैक ट्वीट कर सरकार को घेर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है कि झारखंड में ना हमारी बेटियां सुरक्षित है ना जमीन। योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है और हेमंत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

वहीं गुड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मेरी बात को लोग वोट बैंक से जोड़ते हैं कितने मुस्लिम कहते हैं लेकिन सत्य क्या है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कारण संथाल परगना के आदिवासी लड़कियों का धर्मांतरण बांग्लादेशी कर रहे हैं धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर उन बच्चियों की हत्या कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

वही बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी मैं फिर से कह रहा हूं कि आपके तुष्टीकरण की नीति संथाल परगना के संताल पहाड़िया जनजाति के अस्तित्व के लिए संकट बन गया है। समुदाय विशेष के लोग घुसपैठिए जमीन हड़पने और जनजातियों का प्रभुत्व खत्म कर संताल पहाड़िया को ही वहां अल्पसंख्यक बना रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »