झारखंड वि स में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, गाना गा रहे विरंची (वीडियो)

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा में रिबिका हत्याकांड, नियोजन नीति सहित कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा जारी है। सदन के पहले दिन ही भाजपा विधायक रणधीर सिंह को मार्शल आउट किया गया था। वहीं आज इस मामले में विपक्ष सरकार को दोबारा घेरने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा के सदन में आते ही भाजपा विधायक नारेबाजी और हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने रणधीर सिंह को वेल में आने से रोका लेकिन सदन में हंगामा जारी है। भाजपा विधायक प्रश्न काल शुरू होने से पहले ही हंगामा कर रहे हैं। भाजपा विधायक भानु प्रताप साही नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही बोकारो विधायक विरंची नारायण हेमंत सोरेन सरकार की रुखसती का गीत गाते नजर आए।

 

 

सदन शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायक विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये। सारठ विधायक रणधीर सिंह, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, कांके विद्यायक समरीलाल, विधायक अमित मंडल, शशिभूषण मेहता, ढुल्लू महतो ने नारेबाजी की। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन के मुख्य द्वार पर बैठे रहे।

 

 

इस दौरान विधायकों ने झारखंड के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, फर्जी नियोजन नीति बनाने वाली सरकार शर्म करो, जैसे कई नारे लगाए। विधायक विरंची नारायण ने गाने के द्वारा सरकार को उनके वादे याद कराने की कोशिश की। गाने के बोल थे। ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’।

 

VIDEO-

 

 

भाजपा विधायकों ने एक सुर में हेमंत सोरेन सरकार के नियोजन नीति की आलोचना करते हुए कहा, एक और सरकार युवाओं को रोजगार देने का दावा करती है आंकड़े पेश करती है वहीं दूसरी ओर युवाओं को अंडा मुर्गी पालन की सलाह देती है। सारठ विधायक रणधीर सिंह साहिबगंज की घटना को मुद्दा बनाए रखा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »