सराहनीय : पुलिस वालों ने अंतिम यात्रा में शव को कंधा देकर पहुंचाया “मुक्ति धाम”

AJ डेस्क: वैसे तो आम तौर पर पुलिस की नकारात्मक छवि मीडिया की सुर्खियां बनती है, लेकिन गोड्डा पुलिस का एक मानवीय चेहरा चर्चा में है। जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी पंचायत के गंधर्वपुर गांव में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गयी। उसके घर मे सिर्फ दो ही सदस्य एक महिला का पति और दूसरा उसका देवर था। इसके अलावा उसे कंधा देने वाला कोई था नही या फिर कोई आया ही नही।

 

 

इसकी सूचना पथरगामा थाना प्रभारी को मिली तब थाना प्रभारी अरुण कुमार अपने दल बल के साथ गांव पहुचे और न केवल खुद शव को कंधा दिया, बल्कि अपने साथी जवान को भी कंधा देने के लिए प्रेरित किया और प्रेरित करते हुए अंतिम संस्कार हेतु शमशान घाट तक तक गए। अब यह तस्वीर चर्चा में है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »