नियोजन नीति पर बोले CM- जल्द मिलेगा जवाब

AJ डेस्क: नियोजन नीति को हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद जहां छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं वहीं विपक्ष भी इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। इसी पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नौजवानों के विषय को लेकर जो लोग आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें जल्द माकूल जवाब देखने को मिलेगा।

 

 

हम आपको बता दें कि हेमंत सरकार ने नियोजन नीति-2021 बनायी थी। इसमें यह प्रावधान था कि थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में सामान्य वर्ग के उन्हीं लोगों की नियुक्ति हो सकेगी, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा झारखंड से पास की हो। रांची हाई कोर्ट ने इसे असंवैधानिक मानते हुए रद्द करते हुए कहा था कि यह समानता के अधिकार के अधिकार के खिलाफ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »