शव को कंधा देकर मानवता दिखाने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

AJ डेस्क: गोड्डा जिले के पथरगामा थाना के प्रभारी अरुण कुमार तथा हवलदार ब्रजेश सिंग के द्वारा एक मृत गर्भवती महिला के शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद रांची डीजीपी नीरज सिन्हा ने आज उन दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है।

 

 

बता दें कि गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिवार में पति और देवर के अतिरिक्त कोई भी अन्य सदस्य नहीं था। जानकारी होने पर पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने अपने साथ हवलदार ब्रजेश कुमार सिंह को साथ लेकर मृतक के घर पहुंचे। दोनों ने सक्रियता दिखाते हुए स-सम्मान अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया था।

 

 

 

 

 

 

जिसके बाद पुलिसकर्मियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की डीजीपी नीरज सिन्हा ने जमकर सरहना की है। दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए प्रशस्ति पत्र और नकद पांच-पांच हजार रुपये की राशि देकर डीजीपी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ जरूरतमंदों की सेवा में झारखंड पुलिस सदैव तत्पर है। झारखंड पुलिस ने अपने ध्येय सेवा ही लक्ष्य को चरितार्थ किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »