सरकार के तीन वर्ष पूरे : हेमंत ने कहा- झारखंड जल्द ही विकसित राज्य बनेगा

AJ डेस्क: हेमंत सरकार ने आज अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए। इस मौके पर रांची के प्रोजेक्ट भवन में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को “जनसेवा के तीन वर्ष” का नाम दिया गया। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह जल्द ही विकसित राज्यों की कतार में खड़ा हो जाएगा। इस मौके पर कई योजनाओं का उद्घाटन और योजना राशि का वितरण किया गया।

 

 

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस खास कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें सरकार गठन के साथ ही कई उतार-चढ़ाव देखी, आपदाएं देखी, पर हमने घबराए बिना कार्य किया। जल्द ही झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों के बीच सुखाड़ राहत पैकेज वितरित करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि समय पर सूखे राहत का पैसा किसानों के खाते तक पहुंचा है।

 

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल, जोहार परियोजना पोर्टल, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप की शुरुआत भी की। साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 219 करोड़ रुपए छात्राओं के बीच उनके अकाउंट में प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्षो से ठहरा झारखंड अब प्रगति की ओर चल पड़ा है।

 

 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया। बात 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति की हो या फिर सरना धर्म कोड की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »