बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को जान का खतरा, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

AJ डेस्क: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को जान का खतरा है। इस बात की सूचना केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से बिहार पुलिस को दी गई है। इनपुट मिलते ही बिहार पुलिस हरकत मां आ गई है। पूरे गया शहर को सेंसिटाइज कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। यहां तक की पूरे शहर पर सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है।

 

 

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में है। आज से अगले तीन दिनों तक इनके द्वारा टीचिंग प्रोग्राम के तहत उपदेश दिया जायेगा। दलाई लामा को सुनने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके है। इधर केंद्रीय जांच एजेंसियों के तरफ से बिहार पुलिस को इस बात की सूचना मिली है की दलाई लामा को जान का खतरा है। वो चीन के निशाने पर है। बजाप्ता इस काम के लिए सांग जियालोन नामक महिला को लगाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला पिछले दो वर्षो से बोधगया में रह रही है फिलहाल यह कहा है किसी को पता नहीं है।

 

 

 

चीन की महिला जासूस का नाम ‘सांग जियालोन’ है। पुलिस ने उसका यह स्केच जारी किया है।

 

 

 

गया SSP हरप्रित कौर भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहती है कि महिला निर्धारित समय से अधिक समय से यहां रह रही है। फिलहाल वो कहा है इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली इनपुट को देखते हुए पूरे शहर को सेंसेटाईज कर दिया गया है। पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे शहर पर सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है।

 

 

इधर ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार का भी कहना बीसैप आर्म्ड पुलिस की तैनाती, बम निरोधी दस्ता पूरे गया रेंज के अलावा पुलिस मुख्यालय स्तर पर कर दिया गया है। ADG ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है। सुरक्षा बलों की संख्या बल पर मत जाइए, सभी तरह के सुरक्षा उपकरणों से सुस्जित प्रयाप्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »