क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुए, पैर और सर पर चोट

AJ डेस्क: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना एनएच 58 पर हुई।
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट की बताई जा रही है। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद पंत को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर ऋषभ पंत रुड़की से देहरादून रेफर कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ऋषभ पंत के समुचित ईलाज की सभी संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि, उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
Cricketer Rishabh Pant hospitalised with serious injuries after car accident near Haridwar
Read @ANI Story | https://t.co/3nkLmipdIA#breaking #rishabhpant #caraccident #IndianCricketTeam #RishabhPantHospitalised pic.twitter.com/JNn4DkdGvT
— ANI Digital (@ani_digital) December 30, 2022
एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। 25 वर्षीय ऋषभ पंत के करीबी सूत्रों ने बताया कि, रुड़की में अपने घर जा रहे क्रिकेटर को दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सूत्र ने आगे यह भी कहा कि, जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई तब पंत खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगे के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।