आतंक : आदमखोर बाघ ने दो महिलाओं को किया जख्मी, लोग दहशत में

AJ डेस्क: बगहा के बाद अब सीतामढ़ी में बाघ की दहशत है। बाघ के हमले में 2 महिलाएं घायल हुई हैं। दोनों खेत पर काम कर रही थीं, तभी पीछे से बाग ने हमला कर दिया। महिलाओं के घायल होने के बाद गांव वालों में दहशत है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। अकेले खेतों पर जाने में डर रहे हैं। वन विभाग ने पटना की रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है।

 

 

मामला शहर से लगे रामनगरा वार्ड नंबर 3 का है। गुरुवार शाम बाघ के हमले से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों महिलाएं गांव के पास ही मवेशियों के लिए गन्ने के खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान पूरब की दिशा से एक बाघ आया और घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। वहीं, घटना के कुछ दूरी पर मौजूद एक महिला पर भी हमला बोला। जिससे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा।

 

 

गन्ने के खेत में बाघ देखने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बाघ के हमले में रामजन्म सिंह की 45 वर्षीय पत्नी कुमकुम देवी गंभीर घायल हुई हैं। कुमकुम देवी ने बाघ के हमले के बाद भी हिम्मत दिखाई और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बाघ ने एक दूसरी महिला अंजू कुमारी को निशाना बनाया। वह भी भागने लगी। हालांकि महिला के पैर पर वार कर बाघ ने जख्मी कर दिया। कुमकुम देवी के पैर और पीठ पर बाघ ने हमला किया है। दोनों महिला की शोर गुल सुनकर स्थानीय ग्रामीण खेत के तरफ दौड़े। जिसके बाद सैकड़ों लोगों को लाठी डंडे से लैस देख बाघ घटनास्थल से जंगल के तरफ फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा दोनों महिला को इलाज के लिए भरी कराया गया।

 

 

इस संबंध में फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बाघ की पुष्टि करते हुए कहा की पटना के रेस्क्यू टीम बुलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों महिला को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »