व्यवसायी शंभूनाथ अग्रवाल के दर्जनों ठिकाने पर इनकम टैक्स का रेड

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद के बड़े व्यपारियो में से एक शम्भूनाथ अग्रवाल के करीब 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ दबिश दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 12.30 बजे पटना और कोलकाता से आए आयकर विभाग की टीम ने धनबाद आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर व्यापारी शम्भूनाथ अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर सर्वे शुरू किया।

 

 

शम्भूनाथ अग्रवाल की गिनती धनबाद के बड़े व्यापारियों में की जाती है। उनका व्यापार धनबाद से लेकर कोलकाता तक फैला हुआ है। जिसमे शिवशम्भु स्टोन क्रशर, श्री कल्याणी एग्रीटेक लिमिटेड, जय माता अम्बे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शम्भू प्लाजा गोविंदपुर, शिवशम्भु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशम्भु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोबिंदपुर धनबाद आदि शामिल है। उनके कंपनी का कोलकाता में भी कार्यालय बताया जाता है। इन सभी जगहों पर एक साथ 60 से अधिक आयकर अधिकारियों की टीम आयकर सर्वे कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »