गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के दौरा पर, चप्पे चप्पे पर सक्रिय है पुलिस

AJ डेस्क: आज गृहमंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। शाम छह बजे वे रांची पहुंचेंगे। उनके रांची आने से लेकर चाईबासा जाने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार से ही रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू के रूट तक सघन जांच की गयी है। आज भी एयरपोर्ट में आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही होटल रेडिशन के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान सादे लिबास में भी क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। अभी रांची के कई जगहों पर पुलिस जांच अभियान चला रही है।

 

 

गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा मद्देनजर होटल रेडिशन ब्लू और उसके आसपास के होटलों में पुलिस ने जांच की। देर रात तक कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस एयरपोर्ट में भी सक्रिय है। यहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सघन जांच की बात करें तो पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट में सुबह से विशेष जांच चल रहा है। सबसे पहले वाहनों की जांच झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने की। इसके बाद श्वान दस्ते से वाहनों की जांच करायी गयी है। सबसे आखिर में सीआरपीएफ के जवान मेटल डिटेक्टर की मदद से जांच कर रहे हैं। बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह के आने के घंटे से डेढ़ घंटे पहले यही प्रक्रिया एयरपोर्ट में दोहरायी जाएगी।

 

 

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से अरगोड़ा चौक अशोक नगर के रास्ते होटल रेडिशन ब्लू कारकेड पहुंचेगा। इस रास्ते पर कारकेड का पूरा रिहलसल किया गया है। यह प्रक्रिया गुरुवार को की गयी। इस रास्ते में 30 ट्रैफिक के अधिकारी सहित हजारों झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं होटल के आसपास भी सादे लिबास के अलावा ड्रेस में पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। गृहमंत्री की विशेष सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवान आज चुके हैं।

 

 

बताते चलें कि गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। तीन आइपीएस, छह डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »