तोपचांची सब्जी बाजार में बम विस्फोट, आधा दर्जन घायल

AJ डेस्क: धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर रविवार की दोपहर अचानक बम विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर पांच महिला सहित सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बम एक बाइक की डिक्की में रखा था। जो अचानक जोरदार धमाके के साथ फट पड़ा। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनबाद के गोमो का रहने वाला पिंकू नामक एक शख्स अपनी बाइक में विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहा था। इसी बीच वह व्यक्ति सुभाष चौक के समीप सब्जी बाजार के पास सब्जी लेने के लोए रुका। वह शख्स अभी सब्जी ले ही था तभी उसके बाइक में रखा विस्फोटक सामग्री जोरदार आवाज के साथ फट पड़ा। विष्फोट इतना जोरदार था कि उसके धमाके से आसपास की कई दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर लगी सब्जी की दुकानें एक मलबे में तब्दील हो गई। चारो ओर विस्फोटक के चपेट में आए लोगों का खून बिखर गया। लोग जमीन पर पड़े दर्द से कराहने लगे। इस विष्फोट से बचे लोग सड़कों पर इधर उधर भागने लगे। कुछ देर के बाद जब पता चला कि बाइक में रखा कोई विस्फोटक सामग्री ब्लास्ट हुआ है तब जाकर लोग वहां जमीन पर गिरे लोगों की मदद को आगे बढ़े।

 

 

 

बम धमाके में घायल हुआ शख्स, बताया जा रहा है इसी के बाइक में रखा ता विस्फोटक सामग्री

 

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल एसएनएमएमसीएच भेजा गया। इस घटना में पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल बताए जाए रहे है। इस घटना के लिए जिम्मेवार बताया जा रहा शख्स पिंकू कुमार जो अपने मोटरसाइकिल से विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहा था। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »