सर्च अभियान के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 5 जवान घायल

AJ डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से पांच सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जनबुरू की है। दरअसल पीछले कई दिनों से इस इलाके में सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इससे अभियान में लगे कोबरा 209 बटालियन के 5 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। आनन-फानन में इन घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से एअरलिफ्ट करा कर राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया। घायल जवानों में अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह और आलोक दास शामिल हैं।

 

 

जारी है सर्च अभियान-

इन जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आईईडी ब्लास्ट के बाद भी सीआरपीएफ जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी रखा है। जवानों को इस अभियान से बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

जंगल में बिछा रखा है बारुदी सुरंग-

नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल और उसके आसपास के इलाकों में आईईडी बिछा रखा है। इसकी जानकारी खुद नक्सली संगठनों ने कुछ दिनों पहले ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी थी। नक्सलियों के अनुसार सीआरपीएफ की बढ़ती दबिश के लिए उन्हें निशाना बनाने के लिए ये बारूदी सुरंगे बिछाई गई है। नक्सलियों ने गांव वालों को भी जंगल में मवेशी चराने या लकड़ी तोड़ने जाने से मना किया है। इस आईईडी ब्लास्ट के शिकार कई गांव वाले भी हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »