79 पोंड का केक काटकर दिशोम गुरु का 79वा जन्म दिन मनाया गया

AJ डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है। शिबू सोरेन ने अपना 79वां जन्मदिन मोराबादी मैदान स्थित अपने आवास पर 79 पौंड का केक काटकर मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता से लिया आशीर्वाद-

शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

 

झारखंड राज्य के गठन में मुख्य भूमिका-

शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाया था। अभी झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन की सरकार है।

 

 

 

 

 

ऐसे बने दिशोम गुरु-

शिबू सोरेन का जन्म तात्कालीन हजारीबाग जिले के नेमरा गाँव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यही हुई। शिबू सोरेन के पिता शोभराम सोरेन उन दिनों स्थानीय जमींदारों और सूदखोरों के प्रति आवाज उठाते रहते थे। उन्होंने गांव के गरीबों को भी इसके लिए गोलबंद करना शुरू कर दिया था। इसी बीच शिबू सोरेन के पिता की हत्या कर दी गई। इस हत्या के प्रतिशोध में शिबू सोरेन ने जमींदारों के खिलाफ उठानी शुरू की। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर भी अभियान चलाया और आसपास के गांवों के गरीबों को एकजुट किया। धीरे -धीरे शिबू सोरेन की लोकप्रियता बढ़ने लगी और लोग उन्हें ‘दिशोम गुरु’ कहने और मानने लगे।

 

 

जन्मदिन के मौके पर ये रहे उपस्थित-

मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, बसंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »