दुनिया का सबसे बड़ा “क्रूज” बनारस से यात्रा शुरू करने को तैयार

AJ डेस्क: वाराणसी से दुनिया का सबसे बड़ा रिवर क्रूज “गंगा विलास” 13 जनवरी को आसाम के डिब्रूगढ़ और बंगलादेश के लिए रवांना होने वाला है और इसी के साथ जल परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाने वाला है। ये क्रूज 3200 किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरा करेगी। इसकी तैयारी वाराणसी में पूरी कर ली गयी है। बताया जा रहा है इस क्रूज को पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, तो दूसरी तरफ गंगा घाट क्रूज के पहले सफर के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

 

 

जल पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काशी से एक नयी शुरुवात हो रही है। अपने देश के साथ साथ प्रदेश तक की इस यात्रा को अब जलमार्ग से पूरा किया जाना है। इसके साथ ही सदियों पुरानी जलमार्ग की यात्रा एक बार फिर से सजीव हो उठी है। वाराणसी से असम के बोगीबील तक इस क्रूज सेवा के जरिये पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, एक नया इतिहास भी रचा जाएगा। गंगा विलास क्रूज वाराणसी से बंगलादेश की इस यात्रा में 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा और यह विश्व धरोहर स्थलों सहित 50 से अधिक पर्यटक स्थलों पर भी पहुंचेगा। दुनिया में किसी रिवर क्रूज द्वारा की जानी वाली यह सबसे बड़ी नदी यात्रा मानी जा रही है।

 

 

दुनिया के सबसे बड़े क्रूज की यह पहली यात्रा में पहली बार में 32 स्वीडिश यात्री सफर करेंगे, जो 10 जनवरी को ही वाराणसी पहुँच जाएंगे। और तीन दिन काशी दर्शन और मिर्जापुर और चुनार घूमने के बाद अपनी 50 दिनों की क्रूज यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के जरिए नदियों के किनारे बसे भारतीय संस्कृति और सभ्यता को भी यह जानेंगे। इस लग्जरी क्रूज में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जितद 18 सुइट्स है और इसकी लंबाई 62.5 व चौड़ाई 13 मीटर है। इसमें ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी है, साथ ही मनोरंजन के लिए संगीत के साथ साथ छोटा सा ओडिटोरियम और सांस्कृतिक आयोजन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा स्पा, सैलून और चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। ये क्रूज 80 सैलानियो को बड़े आराम से ले जा सकेगा, तो दूसरी तरफ 32 से अधिक क्रूज स्टाफ भी इसमें मौजूद रहेंगे।

 

 

गंगा विलास क्रीज सात जनवरी को कोलकाता से वाराणसी पहुंचेगा और फिर 13 जनवरी को पर्यटको को लेकर यहाँ से रवाना होगा। 10 जनवरी को 32 स्वीडिश पर्यटक जो इस क्रूज में सफर करेंगे वो एयर इण्डिया के फ्लाइट से वाराणसी पहुंचेंगे। जिनके स्वागत के लिए खास तयारी की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »