भारत बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों ने जवान का हाथ काटा, हथियार लूटा

AJ डेस्क: पश्चिम के बंगाल नदिया जिला स्थित कृष्णानगर साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ के 82 नंबर बटालियन के जवान राम प्रताप के ऊपर तस्करों ने तेज धारदार हथियार से हमला किया है। तस्करों ने जवान के हाथ काट दिया हैं। इतना ही नही तस्करों ने जवान का सर काट कर ले जाने का भी प्रयास किया। इस दौरान तस्करों ने जवान का हथियार भी लूट कर ले गए।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश सीमा पर कुछ तस्कर तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी उन तस्करों पर बीएसएफ जवान की नजर पड़ी और जवान ने उन तस्करों को रोकने का प्रयास किया, लेकि उसी दौरान तस्करों ने अकेले जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। तेज धारदार हथियार से उस जवान का हाथ काट दिया, यहाँ तक की उस जवान का सर काटकर अपने साथ ले जाने के लिये उसके सर को काटने का प्रयास भी किया, लेकिन तस्कर अपनी इस घिनौनी मंसा में सफल नही हो सके। तस्कर हमले के बाद जवान का हथियार अपने साथ लुटकर ले भागे।

 

 

घटना के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर पहुँचे अन्य बीएसएफ जवानो ने घायल जवान को आनन-फानन मे बेहतर इलाज के लिये ग्रीन कोरिडोर बनाकर कोलकाता के डेसून अस्पताल ले गए, जहाँ जवान का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जवान की स्थिति काफ़ी गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »