धनबाद : परिवहन विभाग ने वसूले पन्द्रह लाख जुर्माना

AJ डेस्क: जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड पर भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट, टैक्स, इन्श्योरेन्स व पोल्युशन (पीयूसी) फेल भारी वाहनों से लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई।

 

 

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जीटी रोड के मैथन टोल प्लाजा से लेकर तोपचांची तक भारी वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध परमिट, टैक्स, इन्श्योरेन्स व पोल्युशन (पीयूसी) फेल, ओवरलोडिंग करने वाले भारी वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के क्रम में भारी वाहनों से लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई। अभियान में जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »