राजीव और मुकेश साइड बदल कर रहे धुआंधार बैटिंग

अरूण कुमार तिवारी

 

AJ डेस्क: तिसरा गोलीकांड के बाद मुकेश और राजीव ने कार्यक्षेत्र बदल कर अपना गोरख धंधा शुरू कर दिया है। इन दोनों के चक्कर में तिसरा में गोली चल गई थी। अब देखना है कि केंदुआडीह क्षेत्र कब अशांत होता है।

 

 

तिसरा गोलीकांड के पृष्ठभूमि में राजीव और मुकेश का अहम भूमिका था। धनबाद के दो दबंग घराने को काले हीरे की अवैध कमाई का लॉलीपॉप दिखाकर मुकेश ने ऐसा चक्रव्यूह रचा था कि वहां गोली चल गई और एक घराने के एक समर्थक की जान पर पड़ आई। मुकेश दो नाव की खतरनाक सवारी करने की कोशिश कर रहा है। मुकेश की यह सोच और काम करने की रणनीति क्षेत्र को अशांत करने के लिए काफी है।

 

 

तिसरा में खेल बिगड़ते ही मुकेश ने तुरंत अपना कार्यक्षेत्र बदल दिया। दो में से एक घराने का समर्थक राजीव आज भी मुकेश सिंडिकेट में अहम भूमिका निभा रहा है। स्वाभाविक है कि राजीव की सक्रियता दूसरे घराने को नागवार गुजरेगी, फिर क्षेत्र अशांत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »