गर्भवती महिला संग उसकी तीन बेटियों का शव पानी भरे गड्ढे में मिला

AJ डेस्क: मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के सहबाजपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहाँ गांव की एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ पानी के गड्ढे में मृत पाई गई है। जिसे एस डी आर एफ की मदद से निकाला गया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव मिलने से गांव में मातम का माहौल है। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। मृतका की पहचान गांव के ही भीम रजक की पत्नी के रूपा के रूप में हुई है, जो अपने तीन बच्चों के साथ कल शाम चार बजे से घर से लापता थी। अनुमान लगाया जा रहा है की जलावन की लकड़ी लाने या फिर पशु चराने के लिए महिला घर से बाहर निकली होगी।

 

 

मृतका के पति भीम रजक ने बताया कि कल शाम को वह घर से बाहर गया था। इसी बीच उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर निकल गई। घर लौटने पर देखा तो लगा की किसी काम से पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर गईं होगी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी और बच्चों की खोजबीन सुरु की। जिसके बाद आज सुबह गांव के ही पानी भरे गड्ढे से सभी का शव बरामद किया गया है। तालाब किनारे एक बोरी पर सबों के चप्पल रखे होने की वजह से आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। महिला के ससुर काफी वृद्ध हैं और पति का पैर कुछ दिनों से टूटा हुआ है। इस वजह से घर में आर्थिक तंगी के हालात भी बन गए थे।

 

 

गांव के (मुखिया) ग्राम प्रधान मिथलेश पासवान ने आत्महत्या की संभावना से इंकार करते हुए कहते हैं कि संभावना है की कोई बच्चा पहले पानी में गिर गया होगा और उसी को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए होंगे। कल शाम से ही प्रशासन शवों को ढूंढने में लगी थी, नियमानुकूल मुआवजा दी जाएगी। वहीं घटना की खबर के बाद मृतका के दरवाजे पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख सहित सैंकड़ों लोग मृतका के दरवाजे पर जमे हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »