ममता के नक्शे कदम पर चल रही हेमंत सरकार- सांसद ज्योतिर्मय

AJ डेस्क: धनबाद मंडल कारा में बंद भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से मिलने आज पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो धनबाद पहुंचे। सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतों ने मीडिया को बताया कि पार्टी कार्यकर्ता के साथ साथ विधायक ढुल्लू महतो उनके पुराने साथी व लोकप्रिय विधायक हैं। यह उनकी औपचारिक मुलाकात है, क्योंकि वह पार्टी कार्यकर्ता के नेता हैं और लोकप्रिय विधायक भी है, इसलिए उनकी हाल चाल और कुशलता की जानकारी लेने वे यहाँ पहुंचे हैं।

 

 

इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार पूरी तरह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। बंगाल में ममता बनर्जी किस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार चला रही है यह सभी को पता है। उसी के नक्शे कदम पर यहां की वर्तमान सरकार भी चल रही है। हम लोग कानूनी प्रक्रिया से लड़ाई लड़ रहे हैं और निश्चित तौर पर सत्य की ही जीत होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा विपक्ष के सभी दलों को एकजुट किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी कांग्रेस को तो एकजुट कर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »