कालू बथान में मिली व्यक्ति की लाश, तीन गोली लगने का जख्म मिला

AJ डेस्क: बीती देर रात कालू बथान क्षेत्र अंतर्गत सालुक चोपड़ा मोड़ के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले है। मृतक की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के मोको ग्राम निवासी अशोक गोप (50) के रूप में हुई है।

 

 

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर के समीप रोड के ठीक बगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कालू बथान ओ पी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश शव को अपने कब्जे लेकर पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक को करीब तीन-चार गोली मारी गई है। पुलिस की प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात अपराधियों द्वारा अशोक गोप को गोली मारी गई है। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

लोगों ने बताया कि घटना संभवत बीती देर रात की है। लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पकड़कर ठीक उनके सीने और सर पर तीन चार गोलियां मारी गई है। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »