नगर निगम के खिलाफ चेंबर ऑफ कॉमर्स का महा धरना

AJ डेस्क: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार को फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले नगर निगम के विरुद्ध महा धरना का आयोजन किया गाय। इस महा धरना में धनबाद जिले के विभिन्न चेंबर के इकाई के सदस्यों ने सम्मिलित होकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की सभी इकाई में नगर निगम के द्वारा लगभग 1 वर्ष पहले ट्रेड लाइसेंस को लेकर कैंप लगाया गया था। नगर निगम के द्वारा लाखों ररुपये की वसूली करने के बाद भी आज तक दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं किया गया। व्यवसाई वर्ग परेशान है।

 

 

उन्होंने बताया कि नगर निगम अपने मनमानी तरीके से अब यूजर चार्ज भी शुरू कर दिया है। इसलिए आज इसके विरोध में सभी चेंबर ऑफ कॉमर्स लोग महा धरना पर बैठे हैं। यदि हमारी मांगों पर जिला प्रशासन और नगर निगम ध्यान नहीं देगी तो हम सभी रांची जाकर नगर सचिव और मुख्यमंत्री से मिलकर इन मामलों से उन्हें अवगत करा जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस दुकानदारों के लिए जारी करने का मांग करेंगे। साथ ही यूजर चार्ज पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »