अपडेट : धनबाद अग्निकांड में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष की मौत
AJ डेस्क: आज शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर के द्वितीय तल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जबकि 14 लोग इसमे जख्मी हो गए है जिनका इलाज चल रहा है। धनबाद जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
इसमे बताया गया है कि अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। घटना में घायल सभी 14 लोगों का इलाज चल रहा है। अपार्टमेंट में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।