रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार थे हमलावर

AJ डेस्क: रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह को आज फिर गोली मारी गई है। पी के राय कॉलेज के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उपेन्द्र सिंह को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हमलावर किस गैंग के हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

 

 

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह पी के राय कॉलेज के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उपेन्द्र सिंह को गोली मार दी। यहां बता दें कि पूर्व में भी बैंक मोड़ क्षेत्र में उर्मिला टॉवर के समीप उपेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त उपेन्द्र सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद रेलवे कॉलोनी मटकुरिया में भी उपेन्द्र का अपने चचेरे भाइयों के साथ विवाद हुआ था, जिसमे गोली चली थी। उपेन्द्र की चाची को गोली लगी थी। इस घटना के बाद उपेन्द्र पर बरही के समीप जानलेवा हमला होने की खबर आई थी। इसके बाद आज उपेन्द्र सिंह को अज्ञात दो अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

जख्मी अवस्था में उपेन्द्र को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उपेन्द्र सिंह का अपने चचेरे भाई और वासेपुर के एक अपराधिक गिरोह के साथ अदावत चल रही थी। अब पुलिसिया जांच में ही खुलासा होगा कि उपेन्द्र पर हुए हमला में किसका हाथ है। सरायढेला पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »