हल्ला बोल : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लाठी डंडा लेकर सड़क पर उतरे लोग

AJ डेस्क: हम सबों ने विरोध के अलग अलग कई तरीके देखे हैं। कहीं लोग काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो कहीं अनशन कर अपना विरोध जताते हैं। कहीं शांतिपूर्वक घेराव भी विरोध प्रदर्शन का एक माध्यम होता है, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में लाठी डंडे लेकर हजारों की संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय पर जुलूस की शक्ल में पहुंच गए। जिसे देख प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी अचंभित रह गए।

 

 

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन मार्च-

बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में निकला यह मार्च मुजफ्फरपुर के काँटी प्रखंड कार्यालय पर धावा बोल दिया। मुजफ्फरपुर में व्याप्त प्रशासनिक भ्रष्टाचार और गरीबो के खिलाफ हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ चलाया गया यह विरोध प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

 

लाठी डंडे देखकर डरे अधिकारी-

बिहार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में हजारों लोगो ने काँटी में लाठी डंडा लेकर जुलुस निकाला और काँटी प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने प्रखंड कार्यालय पर जमकर बवाल काटा और हंगामा किया। हजारों की संख्या में लोगों को लाठी डंडे से लैस देखकर अधिकारी पहले तो डर गए पर जब उन्हें पता चला की यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम है तब जाकर अधिकारियों के जान में जान आई।

 

 

अजीत कुमार ने सभा को किया संबोधित-

इस दौरान पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने लोगो को सम्बोधित किया और प्रशासनिक अधिकारियो के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियो को चेताया है। अजीत कुमार ने अपने भाषण के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कार्यपालक अभियंता को घूस नही दिया तो पीड़ित को सरकारी आवास नही मिला। खासकर राशन कार्ड, इंदिरा आवास, बासीगत पर्चा, जमीन का बंदोबस्ती, वृद्धा पेंशन सहित कई ऐसे जनसरोकार के मामले हैं जो बड़े पैमाने पर लंबित हैं। कुल मिलाकर गरीबों की बात सरकार और प्रशासन तो कर रही है पर सबसे अधिक गरीबों पर हमला और शोषण इसी सरकार में गरीबों पर हो रहा है। आज हम लाठी लेकर केवल चेतावनी देने आए हैं की तुमलोग सुधार लाओ। यदि पंद्रह दिन के अंदर तुमलोग नही सुधरे तो लाठी के हुंरा से तुमलोगों का इलाज कर देंगे। संविधान में हमे अधिकार मिला है विरोध करने का यदि तुम भी गरीबों का शोषण बंद नही करोगे तब हम तुमलोगो के मुंह में कालिख पोतने का भी काम करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »