उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्रों ने उपायुक्त से की मुलाकात

AJ डेस्क: उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्रों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। छात्रों ने उपायुक्त से उच्च शिक्षा को लेकर प्रश्न किए। उपायुक्त ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि जिस काम में रूची हो और संतुष्टि मिले उसी काम को करना चाहिए।

 

 

इससे पूर्व उपायुक्त ने सभी छात्रों को धनबाद जिले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और इसका इतिहास बताया। छात्रों से कोयला खनन क्षेत्र देखने का आग्रह किया।

 

 

सभी छात्र उत्तर पूर्वी भारत के नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व असम राज्य से आए हैं। छात्रों का दल 6 फरवरी तक धनबाद में रहेगा और विभिन्न स्थल का भ्रमण करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »