जोगता के जंगल में बम विस्फोट होने से तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी

AJ डेस्क: धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित सिजुआ छह नम्बर में रविवार की शाम जंगल मे बम विस्फोट हुआ है। जिसके चपेट में आकर तीन बच्चे घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए धनबाद स्थित जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिजुआ छह नंबर स्थित जंगल मे कुछ बच्चे आज शाम बेर तोड़ने गए हुए थे। इसी दौरान एक बच्चे ने बेर के पेड़ पर पत्थर चलाय, जो नीचे आकर झाड़ियों में छिपा कर रखे गए एक देशी बम पर गिरा, जिससे बम फट गया। जिसकी चपेट में वहां मौजूद शोहराब, समर और शशांक आ गए।

 

 

 

 

 

बम की आवाज पर वहाँ पहुंचे स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने तत्तकाल तीनो बच्चों को इलाज के लिए धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ शशांक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं शोहराब के दोनों पाँव में चोटे आई है। सभी बच्चों की उर्म 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »