देवघर : अपराधियों की गोली से दो जवान हुए शहीद

AJ डेस्क: देवघर जिला के नगर थाना क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना शनिवार देर रात की है। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए है। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं। उनका नाम रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना रात 11.30 बजे की है। अपराधियों ने मछली व्यवसायी सुधाकर झा के घर जा कर उन पर हमला किया। जहां मौके पर मौजूद उनकी सुरक्षा में लगे दो जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस जवाबी कार्रवाई में दोनों जवानों को गोली लग गयी। गोली लगने से पुलिस के दोनों जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए दोनों पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में थे।

 

 

 

 

 

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बचे। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक अपराधी भी बुरी तरह घायल है। तलवारबाजी में उसका हाथ कट गया हैं। हिरासत में लिए गए दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

गोलीबारी की इस घटना में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह का हाथ बताया जा रहा है। पप्पू सिंह अपने शूटर के साथ मछली कारोबारी सुधाकर झा के घर पहुंचा था। गोलीबारी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई के दौरान अपराधी पप्पू सिंह और एक शूटर मौके से भाग गया। सूत्रों के अनुसार 20 दिन पूर्व ही मछली कारोबारी सुधाकर झा को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था। इससे पहले भी अपराधी पप्पू सिंह ने मछली कारोबारी सुधाकर झा से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद सुधाकर झा ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

 

 

कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा और उसके मुंशी मुकेश पर जानलेवा हमला भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी जिसके बाद दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »