सी पी राधाकृष्णन झारखंड के तो रमेश बेस महाराष्ट्र के गवर्नर बने

AJ डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया। राष्ट्रपति ने 12 राज्यों के राज्यपालों को बदला हैं। इनमें से कुछ का इस्तीफा भी मंजूर किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा था।

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों के राज्यपाल का भी ट्रांसफर किया है। इसके साथ ही भगत सिंह कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे।

 

 

बता दें कि इन नियुक्तियों में अयोध्या के मामले पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एस अब्दुल नजीर को भी राज्यपाल बनाया गया है। जस्टिस नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

 

 

किसको कहां किया गया नियुक्त?

लेफ्टिनेंट जनरल KT परनाइक, PVSM, UYSM, YSM (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।

 

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए।

 

सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।

 

शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।

 

गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं।

 

जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जो इससे पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के पद पर काम कर रहे थे।

 

अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थीं।

 

ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जो मणिपुर के राज्यपाल थे।

 

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (रिटायर) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »