धनबाद के ग्यारह इंस्पेक्टर छह सप्ताह के लिए ट्रेनिंग में जाएंगे

AJ डेस्क: पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुसार झारखंड के दो सौ इंस्पेक्टर 19 फरवरी से हजारीबाग में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे, जिसमे धनबाद के ग्यारह इंस्पेक्टर का नाम भी शामिल है।

 

इन सभी इंस्पेक्टर को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति मिलनी है। प्रोन्नति के पूर्व अधिष्ठापन पाठ्यक्रम (INDUCTION COURSE) का ट्रेनिंग देने के लिए इन इंस्पेक्टर को 19 फरवरी को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

 

 

धनबाद जिला से इंस्पेक्टर पी के सिंह, किशोर तिर्की, सुभाष सिंह,अल्बिनुश इंदवार, प्रभात कुमार सिंह, नवीन कुमार राय, शारदा रंजन सिंह, सुधीर प्रसाद, देवेंद्र वर्मा, संजीव कुमार तिवारी और राज कपूर का नाम लिस्ट में दर्ज है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »