पिता की बीमारी और परीक्षा में असफल होने पर विधायक इंद्रजीत के पुत्र ने आत्महत्या कर ली

AJ डेस्क: सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे की जहर खाने से मौत हो गई है। रविवार की सुबह जहर खाने के बाद उसका इलाज बरियातू के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए धनबाद के बलियापुर स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। घटना की जानकारी पर विधायक समरी लाल, मथुरा प्रसाद महतो, विधायक बाबूलाल मरांडी सहित परिवार के परिचित और परिजन पहुंचे है।

 

 

बताया जा रहा है कि विधायक इंद्रजीत महतो का बड़ा बेटा विवेक कुमार महतो सिल्ली अपने किसी करीबी मित्र के यहां आया हुआ था। उसने वहीं रविवार की सुबह लगभग 10 बजे जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी मिलते ही उसे आनन-फानन में सिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां स्थिति नहीं सम्भलने पर उसे देर शाम बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहीं उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार विधायक इंद्रजीत महतो का बड़ा बेटा विवेक महतो गेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने बीटेक की पढ़ाई की थी और एमटेक की पढ़ाई के लिए एडमिशन की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से परीक्षा देकर लौटा था और उस परीक्षा में वह पास नही हो सका था। बता दें कि विधायक इंद्रजीत महतो के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटा और एक बेटी है। बड़े बेटे विवेक कुमार महतो की मौत जहर खाने से हुई है।

 

 

कहा जा रहा है कि विधायक इंद्रजीत महतो का बड़ा बेटा विवेक अपने पिता की बीमारी और परीक्षा में फेल होने की वजह से स्ट्रेस में था। विधायक इंद्रजीत महतो का हैदराबाद में इलाज चल रहा है। वे लंबे समय से वहां भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि तनाव की वजह से विवेक ने यह कदम उठाया है।

 

 

बता दें कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो पिछले दो साल से हैदराबाद में इलाजरत हैं। मधुपुर उपचुनाव में प्रचार के दौरान वे कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर होती चली गयी। 12 अप्रैल 2021 को विधायक इंद्रजीत महतो को धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी थी। उनका आक्सीजन लेबल भी नीचे आ गया था। इसके बाद 17 अप्रैल 2021 को एयरलिफ्ट कर उन्हें हैदराबाद भेजा गया। तब से वे वहीं इलाजरत हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »