छेड़खानी होने पर दो गुटों के बीच जमकर झड़प, दर्जनों घायल

AJ डेस्क: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के पासी धौड़ा और ऊपर धौड़ा के रहने वाले दो गुटों के बीच गुरुवार को छेड़खानी की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे, पत्थरबाजी और तलवारबाजी हुई है। जिसमे दोनों ओर के दर्जन भर लोग घायल हुए है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

घटना के संबंध में घायल मुकेश भारती ने बताया कि आज सुबह बस्ती की एक महिला तालाब में नहाने गई थी। जिसके साथ दूसरे गुट के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे बस्ती के लोगों पर पहले से वहाँ तैनात दूसरे गुट के लोगों ने लाठी-डंडे, पत्थर और तलवार से हमला कर दिया। जिसमें करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश होने की भी बात कही जा रही है।

 

 

इसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाद से दोनों बस्तियों में तनाव का स्तिथि बनी हुई है। जिसको देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »