सांगवी हत्याकांड में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

AJ डेस्क: धनबाद धैया भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डेन के ई-ब्लाॅक की छत से बुधवार की शाम गिरने से 14 साल की सांगवी ठाकुर उर्फ चारू संदेहास्पद स्थिति माैत हाे गई। यह हादसा है, आत्महत्या है या उसकी हत्या हुई, तीनों बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। वहीं मृतका के पिता चंदन ठाकुर धैया के ट्रिनिटी गार्डन मामले में मृतका के पिता चंदन ठाकुर की शिकायत पर शुक्रवार काे बरवाअड्डा थाने में खेल प्रशिक्षक, अपार्टमेंट के ही एक किशोर समेत 4 लाेगाें पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

 

 

धैया के ट्रिनिटी गार्डन मामले में मृतका के पिता चंदन ठाकुर की शिकायत पर शुक्रवार काे बरवाअड्डा थाने में खेल प्रशिक्षक, अपार्टमेंट के ही एक किशोर समेत 4 लाेगाें पर हत्या का केस दर्ज किया गया। उन्हाेंने शिकायत में कहा कि विशाल पंडित बेटी काे ताइक्वांडाे सिखाता था। 15 फरवरी काे विशाल ने उसे अपार्टमेंट के ही एक किशाेर से चैटिंग करने पर फटकारा था। कुछ देर बाद हीरापुर का एक किशाेर पहुंचा और बिल्डिंग के तीन किशाेराें के साथ विशाल से गाली-गलाैज की। अपार्टमेंट की एक लड़की व लड़के में कुछ था, जिसे सांघवी जानती थी। इसीलिए विशाल, दाे किशाेराें व एक अज्ञात ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने 4 किशाेराें से पूछताछ कर पीअार बांड पर छाेड़ दिया। वहीं, ताइक्वांडाे प्रशिक्षकाें विशाल पंडित, आकाश विश्वकर्मा व राहुल कुमार से हिरासत में पूछताछ कर रही है।

 

 

छत से चारू के गिरने के बाद से ही उसके बाएं पैर का जूता गायब था। शुक्रवार सुबह 8 बजे अपार्टमेंट से 30 फीट दूरी झाडियाें में मिला। इसके बाद शुक्रवार की देर रात फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर जांच करने पहुंची। इस दौरान पुलिस द्वारा उन सभी लड़कों को पहले यहां लाया गया। डॉग स्कावयड की टीम डॉग को लेकर छात्रा के जूते के पास गई। यहां डॉग ने जूते को सूंघा इसके बाद डॉग ने संदिग्ध लड़कों के पास बारी बारी से जाकर सूंघा। उसके बाद यहां से पुलिस ने जूता को उठा लिया। इसके बाद पुलिस और पूरी टीम आपर्टमेंट पहुँची। यहां भी सभी संदिग्ध लड़को को लाया गया। जिस स्थान पर छात्रा की गिरकर मौत हुई थी उस स्थान को भी डॉग ने सर्च किया।डॉग स्क्वायड के सर्च के बाद फिर से डॉग उन लड़को के पास पहुँचा।

 

 

वहीं मौके पर मौजूद डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि मृतका के पिता की शिकायत पर 4 लाेगाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर आराेपियाें काे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »