व्यवसाई पर हमला : तीन कर्मी जख्मी, तीन हमलावर गिरफ्तार

AJ डेस्क: निरसा के शिवलीबड़ी उत्तर पंचायत अंतर्गत संजय नगर स्थित एक साड़ी गोदाम में गुरूवार की रात धारदार हथियार एवं देशी कट्टा से लैस करीब दो दर्जन की संख्या में आए असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान साड़ी गोदाम मालिक रंजन कुमार एवं उसके तीन स्टाफ पर जानलेवा हमला किया गया। जिन्हें गंभीर हालत में धनबाद के एसएनएमएमसीएच भर्ती किया गया है। इधर कुमारधुबी पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही इस घटना में शामिल तीन हमलावरों मुराद अंसारी, अरमान अंसारी और जाहिद अंसारी उर्फ यद्दु गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक रंजन कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे लगभग दो दर्जन की संख्या में अपराधी डकैती की नियत से लाठी, रड, भुजाली एवं कट्टा से लैस होकर चार दिवारी से कूदकर साड़ी गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए। उस वक्त वो अपने कर्मियों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान अंदर घुसे अपराधियों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है।

 

 

कुमारधुबी पुलिस ने दुकान मालीक की शिकायत पर गिरफ्तार तीनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें धनबाद जेल भेज दिया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली उन्होंने तत्तकाल इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम को दी। जिसके बाद उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही टीम ने वहाँ से भाग रहे अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »