चीफ इंजीनियर साहब पीते थे विदेशी पानी, ED के हाथ लगी महत्वपूर्ण जानकारियां

AJ डेस्क: यह कहानी झारखंड के चीफ इंजीनियर की है। उस इंजीनियर की जिसके ऊपर जिम्मेदारी थी ग्रामीण विकास विभाग की, पर उस इंजीनियर ने गांव के विकास को खोखला कर 100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का साम्राज्य खड़ा कर दिया। झारखंड के गांव में भले ही पीने का साफ पानी अब तक मयस्सर नहीं पर चीफ इंजीनियर साहब और उनका परिवार मेड इन फ्रांस का पानी पीता था।

 

 

ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को देर रात गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र पर 100 करोड रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED वीरेंद्र के रांची, जमशेदपुर, पटना, सिवान, दिल्ली, व सिरसा के ठिकानों पर दो दिनों तक छापेमारी कर रही थी। ED सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र ने काली कमाई से 100 करोड़ का अपना साम्राज्य खड़ा किया। लाइफस्टाइल ऐसी की बड़े-बड़े शहंशाह को भी पीछे छोड़ दे। झारखंड के गांव में भले ही पीने का साफ पानी अब तक मयस्सर नहीं, पर इंजीनियर साहब और उनके परिवार के लोगों को ना तो झारखंड का पानी पसंद था न भारत के किसी हिस्से का। इंजीनियर साहब और उनके परिवार को रास आता था तो मेड इन फ्रांस का पानी।

 

 

सूत्रों के अनुसार इंजीनियर साहब और उनका परिवार ढाई सौ रूपए लीटर कीमत वाले मेड इन फ्रांस ब्रांड का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया करते थे। बात बस पानी तक ही सीमित नहीं थी। इंजीनियर साहब ने 4 करोड़ों कैश देकर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक मकान खरीदा था। उस मकान की शानो शौकत भी राजाओं वाली थी। हांलांकि दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी का मकान विरेन्द्र राम के पिता जी राम के नाम पसर है, लेकिन ED इसे भी मनी लांड्रिंग का निवेश मान रही है।

 

 

वीरेंद्र राम को लग्जरी लाइफ़स्टाइल के साथ लग्जरी गाड़ियों का भी शौक हैं। कहते हैं सरकार किसी भी पार्टी की झारखंड में रही हो वीरेंद्र की हनक सत्ता के गलियारों में जस की तस रही है। ईडी ने छापेमारी में एक डायरी और एक पेन ड्राइव भी बरामद किया है। इस डायरी और पेन ड्राइव में कोर्ड में नेताओं और ब्यूरोक्रेट से लेनदेन के हिसाब लिखे हैं। इसमें ठेकेदारों से पैसे लेने से लेकर नेताओं तक कट मनी पहुंचाने का जिक्र है। ईडी अब इस डायरी और पेन ड्राइव को डिकोड करने में लगी है।

 

 

इससे पहले भी झारखंड एसीबी में विजेंद्र राम के ऊपर आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वीरेंद्र राम के जमशेदपुर आवास से ढाई करोड़ से अधिक कैस की बरामदगी हुई थी। ED द्वारा वीरेन्द्र राम की गिरफ्तारी के बाद से वैसे राजनेता और ब्यूरो क्रेटस खौफजदा हैं जिसका संबंध वीरेंद्र राम से रहे है। फिलहाल इस गिरफ्तार के बाद अब काली कमाई और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े और भी चेहरे जल्द बेनकाब हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »