अजमेर शरीफ से कोलकत्ता जा रही बस निरसा में हुई दुर्घटनाग्रस्त

AJ डेस्क: अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस मंगलवार की अहले सुबहधनबाद के निरसा में ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। जिस वजह से बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है तो वहीं करीब बीस यात्री आंशिक रूप से घायल हुए हैं।

 

 

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची निरसा पुलिस एवं एनएचएआई के कर्मियों द्वारा द्वारा घायल यात्री को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया। इधर निरसा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने ले आई है। इसके बाद पुलिस ने बाकी सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर भेजने की तैयारी में जुट गई। बस यात्री ने बताया कि वह लोग अजमेर शरीफ से वापस अपने घर कोलकाता लौट रहे थे, तभी ओवर टेक के चक्कर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 20 यात्री आंशिक रूप से घायल है। वही एक यात्री गंभीर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »