महुदा के कचड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

AJ डेस्क: धनबाद के महुदा मोड़ चौक स्तिथ गोपाल महतो के कचड़ा गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि इसने कुछ घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल की छह गाड़िया और स्थानीय पानी टेंकरो की मदद से अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये की संपत्ति के जलने का अनुमान लगया जा रहा है।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार आग सुबह करीब पांच बजे के आसपास गोपाल महतो के कचड़ा गोदाम में लगी। आग लगने के कारणों का तो अबतक पता नही चल सका है, लेकिन आग से उठते धुंए को पांच किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता था। कचड़ा गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामानों में लगी आग ने तुरन्त फैलना शुरू कर दिया और आग ने वहाँ स्थित किछ घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद वहाँ से उठते धुँवा को देख आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और महुदा थाना एंव दमकल विभाग को खबर दी गई। सूचना के लगभग एक घंटे बाद एक एक कर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों एवं स्थानीय पानी टेंकरो की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »