पाकुड़ में दस ने मिलकर नाबालिग संग किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार

AJ डेस्क: झारखंड के पाकुड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मेला देखकर लौट रही नाबालिक लड़की से 10 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

घटना बीते 25 फरवरी के देर रात की है। जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब नाबालिग लड़की सिमलौंग ओपी क्षेत्र के एक गांव में आयोजित फुटबॉल मैच देखकर लौट रही थी। पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार पीड़ित लड़की ने 27 फरवरी को पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह देर रात तक मेला देख रही थी। भोर होने वाली थी, सो अपने घर के लिए चल पड़ी। रास्ते में अकेला देख कुछ लड़कें उसके पीछे लग गए और जबरदस्ती पास के एक जंगल में ले गये। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसने बताया कि वह रोती -चीखती-रही, पर उन दरिंदो को तनिक भी दया नहीं आई। गैंग रेप के बाद सभी लड़की को वहीं छोड़ कर भाग गये। इसके बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और फिर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

 

 

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि जैसे ही लड़की ने वारदात के बारे में जानकारी दी पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। इस टीम ने छानबीन कर एक संदेही गुनहगार को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मामले की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर तीन और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तारी साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से हुई। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 8 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी गुनहगारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »