TSF ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया

AJ डेस्क: टाटा स्टील फाउंडेशन ने जामाडोबा के जेआरडी टाटा ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न लीजहोल्ड क्षेत्रों में स्थित 32 विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 150 महिलाओं ने भाग लिया। इस वर्ष के समारोह का विषय डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी था।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत विषय-आधारित चर्चा के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति और महिला प्रतिभागियों के एसएचजी समूहों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता राजोरिया, डॉ. रेखा सिंह, वरिष्ठ सलाहकार (नेत्र विज्ञान), डॉ. कोमल सिंह, वरिष्ठ सलाहकार (स्त्री रोग), प्रीति निर्वाण, अनिंदिता बनर्जी, शिखा साहा, आशा कुमारी, मैनेजर प्रोक्योरमेंट झरिया डिवीजन, टाटा स्टील सहित कुमारी श्वेता, अस्सिटेंट मैनेजर, एचआरबीपी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।

 

 

टीएसएफ टीम, जिसमें राजेश कुमार, यूनिट लीड, टाटा स्टील फाउंडेशन, बिपिन सिंह चौधरी, मैनेजर, सामुदायिक विकास, टीएसएफ, मदन मोहन सिन्हा, बी के सिंह, शांति देवी, लक्ष्मी देवी और टीएसएफ के अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे, ने भी समारोह में भाग लिया।

 

 

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टाटा स्टील फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उन्नति को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »