झारखंड में मौसम बदल रहा करवट, ओलावृष्टि की संभावना

AJ डेस्क: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च और 17 मार्च को ओलावृष्टि के साथ-साथ थंडर स्टॉर्म और लाइटनिंग भी देखने को मिल रही है। 17 मार्च को झारखंड के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर बाकी जगहों पर ओलावृष्टि और थंडर स्ट्रोम की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुल मिलाकर आने वाले 5 दिनों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि थंडरस्टोन और लाइटनिंग देखने को मिल सकती है। रांची मौसम विज्ञान की ओर से सलाह दी गई है कि लोग इस दौरान सतर्कता बरतें एवं थंडरस्टोन के समय में सुरक्षित स्थानों पर रहे। किसानों को सलाह दी गई है कि अपने पशुधन और फसल का ख्याल रखें।