दर्दनाक हादसा : राजधानी एक्स की चपेट में आकर तीन के उड़े चिथड़े

AJ डेस्क: धनबाद रेलमंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमोह) पर शुक्रवार की देर शाम एक भयावह दुर्घटना घटी। यहाँ 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम प्लेटफार्म संख्या दो पर मालगाड़ी खड़ी थी, जबकि आसनसोल-गोमो ईएमयू ट्रेन गोमोह आ रही थी। इसी बीच हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन से पार कर रही थी, जबकि ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर धनबाद से आ रही थी।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार यात्री आसनसोल-गोमोह मेमू ट्रेन से उतरे थे और पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान राजधानी एक्सप्रेस आ गई और तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद राजधानी एक्सप्रेस काफी देर तक स्टेशन पर रुकी रही। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया, जिसके कारण ट्रेनों को डाउन लाइन से भेजा गया।

 

 

 

 

 

मृतक गोमो के दुर्गा पाड़ा रेल कॉलोनी के रहने वाले बताए जाते हैं। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई मौत की खबर सुनकर आरपीएफ, गोमो रेल पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल गोमो रेल पुलिस ने शवों को जब्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »