सांसद खेल महोत्सव : धनबाद में साइंस पार्क और ऑडिटोरियम बनेगा- केंद्रीय मंत्री

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच, ‘खेलेगा इण्डिया तभी बढ़ेगा इण्डिया’ के नारे के साथ देश भर के सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव करने के आग्रह के बाद धनबाद में भी सासंद पशुपति नाथ सिंह ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया। जिसमे पुरे लोकसभा से 6000 हजार प्रतिभागीयों ने भाग लिया। आज बीसीसीएल के जेलगोरा स्टेडियम में इसकी शुरुआत केन्दीय मंत्री और क्रिकेटर सौरव तिवारी ने की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने मंच से धनबाद को दो बड़ी शौगत भी देने की घोषणा की।
धनबाद में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज रंगारंग कार्यक्रम और मैराथन दौड़ के साथ हुई। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारत सरकार के केन्द्रीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मशाल जलाकर इसकी शुरुआत की। जिसमे बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता के साथ भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी के साथ भाजपा के विधायक व पूर्व सांसद महेश पोदार महजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में जेलगोरा स्डेडियम में सौरव तिवारी ने पिच पर बल्लेबाजी भी की, जबकि केंद्रीय मंत्री ने गेदबाजी कर सांसद खेल महोतसव को एक शुरुआत दी। सांसद खेल महोत्सव के उद्धाटन में पहुंचे क्रिकेटर सौरव तिवारी ने भी मंच से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
केन्दीय संस्कृति सह संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सांसद खेल महोत्सव की प्रसंशा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। सांसद खेल महोत्सव प्रधान मंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओं में एक है। जिसके तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने धनबाद वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद के खेल प्रेमियों के लिए बहुत जल्द यहाँ ओडिटोरियम और साइंस पार्क का निर्माण केन्द्र सरकार के द्वारा करवाया जाएगा, ताकी धनबाद के खेल प्रेमी इसका लाभ लेते हुए यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।