पुलिस और अवैध शराब कारोबारियों के बीच मुठभेड़, एक मारा गया

AJ डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शराब माफियाओ और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब कारोबारी की मौत हो गई है। वहीं तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के बोखड़ा ओपी अंतर्गत बुधनागरा गांव की है।

 

 

मृतक कारोबारी की पहचान बुधनगरा निवासी सुनील सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ नेपाली के रूप में की गई है। घटना के बाद डीएसपी विनोद कुमार भारी संख्या में पुलिस बलो के साथ घटनास्थल पर पहुंच सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक हथियार भी बरामद किया है। इधर मृतक माफिया के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने बुधनगरा गांव पहुंची थी। जहां शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाने लगी। पुलिस की जवाबी कारवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। वहीं अन्य तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ गिरफ्तार कर लिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अपराधी के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है।

 

 

एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि नानपुर थाना अंतर्गत जो कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर का सीमावर्ती थाना है बुधनागरा गाँव जोकि दरभंगा और मुजफ्फरपुर की सीमा से लगता है में 19/20 मार्च की रात्रि लगभग 3:30 बजे 2 कांडों में वांछित अपराधी प्रिंस सिंह उर्फ नेपाली के विरुद्ध छापामारी करने गयी थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर प्रिंस सिंह समेत 4 अपराधियों के द्वारा फायरिंग शुरु कर दी गयी। पुलिस के द्वारा तुरंत जबाबी फायरिंग की गयी, जिसमें एक अपराधी प्रिन्स कुमार को गोली लग गयी। जिसे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी है। वहीं तीन अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। प्रिंस सिंह के विरुद्ध शराब तथा रंगदारी का नानपुर थाना तथा कटरा थाना (मुजफ्फरपुर) में मामला दर्ज है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »